Monday 30 December 2013

पति का कत्ल करने वाली प्रेमी समेत गिरफ्तार

भास्कर न्यूज-!-भदौड़((बरनाला)) 
भदौड़ पुलिस ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति का कत्ल करने वाली महिला को उसके प्रेमी सहित गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया की पुलिस ने एसएचओ संजीव सिंगला ने पुलिस टीम सहित गांव तलवंडी से कत्ल की आरोपी महिला व उसके प्रेमी को काबू किया है। 
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले योजना के अनुसार इन दोनों ने शिवदयाल का कत्ल कर दिया था। इस कत्ल को चतुराई के साथ आत्महत्या का मामला बनाने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपी महिला सरबजीत कौर व उसके प्रेमी जगतार सिंह की मोबाइल काल डिटेल निकालने के बाद ये मामला साफ हो सका कि यह कत्ल एक योजना के तहत किया गया है। 
पुलिस ने उन्हें उनके मोबाइल की लोकेशन के आधार पर ही गिरफ्तार किया। उन्हें अदालत में पेश कर उनका रिमांड लिया जाएगा व उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
इस अवसर पर उनके साथ एसपी स्वर्ण सिंह खन्ना, डीएसपी तपा हरविंदर सिंह विर्क, डीएसपी हरपाल सिंह भी मौजूद थे। ((साहिब)) 

Original NEWS Source:- http://www.bhaskar.com/article-srh/MAT-PUN-OTH-c-183-490894-NOR.html

No comments:

Post a Comment