Sunday 29 December 2013

बॉय फ्रेंड पर रेप का आरोप लगाकर किया हंगामा

मनीष अग्रवाल, नई दिल्ली
आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए कर रहा एक लड़का उस वक्त जेल जाते-जाते बच गया, जब उसने अपनी गर्लफ्रेंड पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर दी, लेकिन पुलिस के आने पर लड़की ने शोर मचाते हुए कहा कि लड़के ने उसके साथ रेप किया है।

मामला गंभीर होते देख दोनों को थाने लाया गया। वहां लड़की ने कई बार अपने दोस्त की पिटाई करने के अलावा कुछ पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब चार घंटे तक चला। बाद में अपने आप को भी फंसता देख लड़की ने पुलिस को यह लिखकर दिया कि उसके साथ कोई रेप नहीं हुआ है और वह झूठ बोल रही थी। तब दोनों को थाने से जाने दिया गया। यह घटना शुक्रवार को सेंट्रल दिल्ली के कमला मार्केट थाने में हुई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 25 साल की लड़की और 26 साल का लड़का करीब सात साल से दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। लड़की बरेली की रहने वाली है जबकि लड़का आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए कर रहा है। दोनों शादी करने के लिए भागकर दिल्ली आए थे। दोपहर करीब 3 बजे दोनों की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर किसी बात पर बहस हो गई। वहां लड़की ने अपने दोस्त के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। लड़के ने मदद के लिए पुलिस को 100 नंबर पर कॉल कर दिया।

Original NEWS Source:- 
http://navbharattimes.indiatimes.com/delhi/crime/she-accused-her-boyfrnd-for-rape-attempt/articleshow/28026354.cms

No comments:

Post a Comment