Thursday 19 December 2013

बेवफा बीवी से पति और परिवार प्रताडि़त

मुंबई के मालवणी स्थित महाडा कालोनी में रहन वाली एक महिला ने पति के साथ बेवफाई तो की ही, अब उसने ससुराल वालों के साथ ही पति पर भी दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज कराई है। इस मामले में मालवणी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अब्दुल रौफ शेख ने कहा कि महिला की शिकायत पर मामले तो दर्ज कर लिए गए हैं, लेकिन अब पुलिस पूरे प्रकरण की तहकीकात कर रही है। वहीं उक्त महिला को स्थानीय पुलिस ने उसके घर में किसी अन्य पुरूष के साथ रात में अवैध संबंध बनाते रंगेहाथ पति की उपस्थिति में पकड़ा था। इस घटना के बाद पति ने पत्नी से तलाक लेने के लिए परिवार न्यायालय में अर्जी दी है। 

इसके बाद उक्त महिला ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाई है। स्थानीय पुलिस स्वयं पेशोपेश में है। जानकारी के अनुसार अमर नामक यवक की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। उसे आठ साल का बेटा भी है। अमर वेब डिजाईनर है। उसे दुबई में अच्छी नौकरी मिल गई तो वह अपने परिवार को छोड़कर वहां नौकरी करने चला गया। साल में एकाध बार वह घर आया करता था। इसी बीच उसकी पत्नी के एक युवक से अवैध संबंध हो गए। बताया जाता है कि उक्त महिला अपने ससुराल वालों से दूर रहकर म्हाडा कालोनी में रहने चली गई। स्वयं उसके पति ने ऐसा किया। पत्नी का बार-बार पति से कहना था कि ससुराल वालों के साथ उसकी नहीं पटती है। 

लाचार होकर युवक ने पत्नी की मर्जी से उसे अलग फ्लैट में रहने का प्रबंध किया जो उसके मायके करीब ही था। इसी बीच महिला का एक ऐसे युवक से अवैध संबंध हो गया जो टेलरिंग का काम किया करता था। उक्त महिला की एक सहेली ने उसे सममझाया भी। लेकिन उसने नहीं मानी। तब जाकर महिला की सहेली ने इसकी जानकारी उसके पति को दी। पति को विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद महिला की सहेली ने उसकी पत्नी के फोटो, मोबाईल मैसेज तथा बातचीत टेप दुबई भेजी । 

मानसिक तौर पर परेशान होकर पति ने मुंबई घर आने का फैसला किया। वह अपनी पत्नी के पास भी गया। पत्नी उन्हें बार-बार कहने लगी कि कब जाओगे? इसी बीच अमर ने कहा कि वह दुबई जा रहा है। दुबई नहीं जाकर वह अपनी मां के पास गया। इसके बाद रात में करीब एक बजे वह स्थानीय पुलिस को लेकर अपने घर चला गया। घर का दरवाजा खोलने पर देखा गया कि उसकी बीवी किसी अन्य युवक के साथ सोयी हुई है। पुलिस ने कहा कि तुम पर वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज होगा। लेकिन महिला कहने लगी कि वह उसका प्रेमी है। इस घटना के बाद उक्त महिला ने पति के साथ ही ससुराल के अन्य 10 लोगों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाई है। 

Original NEWS Source:- http://www.jagruktimes.co.in/disloyal-wife-husband-and-family-threatened-adid-24484.html

No comments:

Post a Comment